पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. अंबेडकर की सोच से सहमत नहीं है दलित डेरे : जंडूसिंघा

डॉ. अंबेडकर की सोच से सहमत नहीं है दलित डेरे : जंडूसिंघा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | बसपाके जनरल सेक्रेटरी बलदेव खैहरा और जालंधर लोकसभा इंचार्ज कमलदेव जंडूसिंघा का कहना है कि दलित समाज से संबंधित अनेक ऐसे डेरे हैं जोकि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। इन डेरों के लोग दलित शोषित वर्गों के शोषण को ही बढ़ावा दे रहे हैं।

बसपा नेताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के संघर्ष के बाद ही दलित वर्ग की पहचान बनी। आज डेरे बाबा साहब की सोच से अलग जा रहे हैं। डॉ. अंबेडकर की सोच को समाप्त करने के लिए लगे भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों को बढ़ावा मिल रहा है। बसपा बाबा साहब की सोच को समर्पित है। मौके पर गुरमेल चुंबर, डा. नछत्तर पाल, रशपाल राजू, ठेकेदार राजेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह सगू, चमनलाल प्रधान, जगदीश राणा, गोपाल पाली उपस्थित रहे।