पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे बोले व्हट्स एप छोड़ो हमें देखो

बच्चे बोले- व्हट्स एप छोड़ो हमें देखो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चे बने मोदी, अल्बर्ट, सांता और दुखी पति...

जनक जोशी एसडी पब्लिक स्कूल

एनुअल फंक्शन और फैंसी ड्रेस कंपीटिशन

फैंसी ड्रेस में दिया पर्यावरण संस्कृति बचाने का संदेश

भास्कर न्यूज | जालंधर

जनकजोशीएसडी पब्लिक स्कूल जोशी स्टेट सोढल लिंक रोड में सालाना पुरस्कार वितरण समारोह और फेंसी ड्रेस कंपीटीशन हुआ। इसमें विद्यार्थी अपनी ड्रेस के माध्यम से सोशल नेटवर्किंग साइट्स वाट्स अप, फेसबुक, ट्रैफिक नियमों की पालना, पर्यावरण और संस्कृति बचाने का संदेश दे गए।

समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मनोरंजन कालिया थे, जिनका स्वागत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान अमृत कुमार बुद्धिया ने किया। प्रिंसिपल कृष्णा ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मैनेजर विनोद दादा ने सभी का स्वागत किया। विद्यार्थियों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। सचिव प्रीतम चांद बुद्धिया, रोशन लाल चोपड़ा, सतीश दादा, प्रवीन दादा, डीके जोशी, प्रिंसिपल राज कुमार शर्मा, मुनीष बाहरी, प्रिंसिपल किरन भारद्वाज, निशि शर्मा और वरिंदर शर्मा थे।

स्कूल के स्टूडेंट्स ने रंगारंग कार्यक्रम के दौरान ग्रुप डांस की परफोर्मेंस दी। -भास्कर

आरुषि | फेसबुक

मयंक | दुखीपति

गीतिका | भ्रूणहत्या

अर्शिया | फ्रेंचफाई

अनंज्या | श्रीकृष्ण

नमन | सांताक्लॉज

यक्ष | ट्री

उदय | आइंस्टाइन

सिमोन | मोदी

एंजल | मैगी

जनक जोशी एसडी पब्लिक स्कूल में सालाना पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत विधायक मनोरंज कालिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। उनके साथ प्रधान अमृत कुमार बुद्धिया, प्रिंसिपल कृष्णा ठाकुर अन्य भी मौजूद हैं।