- Hindi News
- एनआरआई ने नेहरू गार्डन स्कूल को दीं हॉकी
एनआरआई ने नेहरू गार्डन स्कूल को दीं हॉकी
जालंधर | एनआरआईइंग्लैंड निवासी और पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुरलाल सिंह बुट्टर ने नेहरू गार्डन स्कूल की हॉकी खिलाड़ियों को तकरीबन एक लाख रुपए की कंपोजिट हॉकी भेंट की। इस मौके पर गुरलाल सिंह के भाई अवतार सिंह बुट्टर हॉकी देने के लिए स्कूल पहुंचे। एसीपी जालंधर कैंट तेजबीर सिंह हुंदल ने कहा कि इस तरह से लोगों को खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। इस मौके पर नेवी टीम के हॉकी खिलाड़ी भरत, स्टेट अवार्डी हरमेश लाल, हॉकी खिलाड़ी हरभुपिन्दरजीत सिंह उपस्थित रहे।