- Hindi News
- मानव सहयोग सोसाइटी का वार्षिक उत्सव 14 को
मानव सहयोग सोसाइटी का वार्षिक उत्सव 14 को
जालंधर | मानवसहयोग सोसाइटी का 41वां वार्षिक उत्सव 14 दिसंबर को एचएमवी के ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े दस बजे होगा। मानव सहयोग सोसाइटी 41 वर्षों से स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र योगदान रहा है। प्रधान डॉ. एसके शर्मा, उपप्रधान डॉ. सुषमा चोपड़ा और वरिष्ठ कार्यकारी विमल जैन ने बताया कि समारोह में बीते वर्ष का लेखा-जोखा महामंत्री विनेश जैन पेश करेंगे। विभिन्न कालेजों से चयनित विद्यार्थियों को चार लाख रुपए की स्कॉलरशिप, प्रोफेशनल कालेज के कुछ बच्चों को फाइनेंशियल असिस्टेंस दी जाएगी। अतिथि डीसी कमल किशोर यादव, डीसीपी नवीन सिंगला, पीएनबी के डिप्टी जनरल मैनेजर राजेश यदुवंशी, अमृत ज्वैल्स के संजय जैन होंगे।