- Hindi News
- लॉ ब्लॉसम स्कूल में खिलाड़ियों का सम्मान
लॉ ब्लॉसम स्कूल में खिलाड़ियों का सम्मान
जालंधर | मानसाके जवाहर स्टेडियम में हुए 60वें क्रिकेट टूर्नामेंट में जिले की टीम ने पटियाला को हराकर पहला स्थान हासिल किया। जालंधर की टीम ने पटियाला को 18 रनों से हराया। टीम में लॉ ब्लॉसम स्कूल के राहुल चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्कूल पहुंचने पर उसका प्रिंसिपल वंदना मड़िया ने स्वागत किया और टीम को भविष्य में भी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।