- Hindi News
- जालंधर के नौहरियां मंदिर, कालिया काॅलोनी में साईं संध्या आज
जालंधर के नौहरियां मंदिर, कालिया काॅलोनी में साईं संध्या आज
जालंधर | प्राचीननौहरियां मंदिर गुड़ मंडी में शुक्रवार को साईं बाबा की भजन संध्या करवाई जा रही है। इसकी अध्यक्षता महंत सम्पत्ति देवी करेंगी। मुख्य मेहमान के तौर पर बाबा संत राम जिंदल लुधियाना वाले शामिल होंगे। डॉ. राज कुमार और हेमंत शर्मा ने बताया कि संध्या की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। भजन संध्या में शाम सात बजे से सरिता बत्तरा, मोहित सूफी, अंकुश भारद्वाज बाबा जी का गुणगान करेंगे। दोपहर 12 बजे मंदिर से साईं पालकी निकाली जाएगी। अतिथि पुड्डुचेरी के पूर्व गवर्नर इकबाल सिंह होंगे। 11 भक्तों के लक्की ड्राॅ भी निकाले जाएंगे। आरती उपरांत बाबा जी को भोग लगाए जाएंगे। इस मौके पर नरेश कुमार गुप्ता, रजिंदर सेतिया, किशन लाल, राजीव, हरीश मागो, दविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रवेश लक्की, पप्पी भसीन, गगन गगनेजा, प्रेम धमीजा, राजीव मुंझाल, पप्पी लाहौर, सुभाष मुंझाल, प्रेम बुद्धिराजा, पप्पू साही, बलविंदर सिंह, रंजन महाजन, सोनू सिंह, अश्विनी गुप्ता, सचिन अरोड़ा, रमेश अरोड़ा, नंद लाल, कुलदीप सिंह, जोगिंदर पाल गगनेजा, विनोद कुमार, भारत कुमार और फूलचंद भी थे।
कालियाकाॅलोनी में वेलफेयर सोसायटी ने निकाली साईं पालकी | वहींयूथ कालिया काॅलोनी वेलफेयर सोसायटी की ओर से साईं संध्या 12 दिसंबर को करवाई जा रही है।