हादसों में स्कूल टीचर समेत चार जख्मी
आदमपुर | विभिन्नसड़क हादसों में एक स्कूल टीचर समेत चार लोग जख्मी हो गए। हरिपुर रोड पर लक्ख दाता जी के अस्थान के पास दो मोटरसाइकिलों में टक्कर होने से दो युवक जख्मी हो गए। कमलजीत सिंह पुत्र प्रितपाल सिंह वासी हरिपुर को काफी चोटें लगीं।
दूसरा हादसा मेन रोड पर पड़ते गांव उदेसियां के पास हुआ। स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें गोबिंद कालड़ा वासी 69 गुलमोहर एवेन्यू लद्देवाली जालंधर गंभीर घायल हो गया। स्कॉर्पियो चालक गाड़ी समेत मौके से फरार होने में सफल हो गया। तीसरा हादसा अलावलपुर रोड पर गांव रमदासपुर के पास हुआ। आवारा कुत्ता एक्टिवा के आगे गया। इस कारण स्कूल टीचर अलका घायल हो गई।