- Hindi News
- गोलक नाथ सीएनआई चर्च मिशन कंपाउंड से शोभायात्रा 16 को
गोलक नाथ सीएनआई चर्च मिशन कंपाउंड से शोभायात्रा 16 को
जालंधर | गोलकनाथ सीएनआई चर्च मिशन कंपाउंड से 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा चर्च से शुरू होकर जेल चौक, ज्योति चौक, कंपनी बाग, मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा टांडा, माई हीरां गेट से होते हुए पटेल चौक पहुंच कर संपन्न होगी। इसके लिए ईसाई नेताओं की डीसी के साथ मीटिंग हुई। इसमें निगम कमिश्नर, एसपी सिटी वन, हेल्थ अफसर भी शामिल थे। इस दौरान मुख्तियार मसीह, बिशप रूप लाल, बिशप पीजे सुलेमान, बिशप विजय क्लाइमेट, पादरी तनवीर, पादरी अशोक मसीह, पादरी तरसेम कलेर, पादरी विलसन, पादरी सुरिंदर गिल, डाॅ. तरसेम मसीह, सनावर भट्टी, पादरी एंथनी, चंद्रकांता, डाॅ. थॉमस मसीह भी थे।