पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्नीचर लेने आए डॉक्टर की लाश अगले दिन बाथरूम से मिली

फर्नीचर लेने आए डॉक्टर की लाश अगले दिन बाथरूम से मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जालंधर/ करतारपुर

बटालासे फर्नीचरखरीदने करतारपुर आए डॉक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पता भी अगले दिन चला जब डॉक्टर का बेटा उन्हें ढूंढते हुए करतारपुर आया। उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन निकाली तो विश्वकर्मा मार्केट आई। वह ढूंढ़ते हुए मार्केट पहुंचे। तभी पता चला की दिलबाग फर्नीचर की छत पर बाथरूम में लाश है। देखा तो लाश डॉक्टर की ही थी।

बटाला के भंडारी मोहल्ले के 62 साल के डाॅ. धर्मपाल शर्मा बटाला में ही क्लीनिक चलाते थे। रविवार को बस में करतारपुर फर्नीचर देखने आए थे। करतारपुर की विश्वकर्मा मार्केट में तीन चार दुकानों से होकर वह दिलबाग फर्नीचर की छत पर बाथरूम करने गए।

वहीं दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। दुकानदार ने बताया कि वह भूल गया कि कोई बाथरूम करने छत पर गया है। डाॅ. धर्मपाल के बेटे डाॅ. निरुपम शर्मा ने बताया कि जब देर रात तक पिता वापस नहीं आए, तो ढूंढने के लिए करतारपुर आए। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। थाना करतारपुर के एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है, इसलिए 174 की कार्रवाई की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

} बटाला से करतारपुर आए डाक्टर की दिल के दौरे से मौत, दुकानदार को भी नहीं चला पता