पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 तक जमा होगी गुरु नानक देव यूनि. की एग्जामिनेशन फीस

20 तक जमा होगी गुरु नानक देव यूनि. की एग्जामिनेशन फीस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुनानक देवयूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी एग्जामिनेशन फीस जमा करवाने की डेट 13 से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी है।

खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंद्र सिंह समरा ने कहा कि यूनिवर्सिटी से चिट्ठी आई है कि एग्जामिनेशन फीस जमा करवाने की डेट 20 सितंबर कर दी गई है।

पिछली बार की आखरी तारीख भी यूनिवर्सिटी की छुट्टी वाले दिन शनिवार को थी और अगली तारीख 20 सितंबर भी छुट्टी ही है। ऐसे में आखिरी दिन तो राहत में से निकाल ही देना चाहिए। ज्यादातर कॉलेज यूनिवर्सिटी की ओर से एग्जामिनेशन फीस के लिए जारी तारीख में पांच दिन का मार्जिन रखते हैं, क्योंकि उन्हें फीस के ड्राफ्ट और कागजी काम भी करना होता है।

} यूनिवर्सिटी की पिछली आखिरी तारीख छुट्टी का दिन शनिवार था और 20 सितंबर को भी शनिवार है