पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक खाते में जाएगी बीमा क्लेम की राशि

बैंक खाते में जाएगी बीमा क्लेम की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
akhand.pratap@dbcorp.in

लोगबीमापॉलिसी को बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसका बड़ा कारण बीमा क्लेम के समय मांगे जाने वाले कई डॉक्यूमेंट और भुगतान प्रक्रिया में देरी होना है।

इसे देखते हुए बीमा नियामक इरडा ने बीमा कंपनियों को बीमा टर्म पूरा होने पर मिलने वाले लाभ या क्लेम का भुगतान सीधे बीमाधारक के एकाउंट में ऑनलाइन जमा कराने का निर्देश दिया है। पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया को एलआईसी में शुरू कर दिया गया है। सभी बीमाधारकों के अकांउट नंबर को लेकर उसे ऑनलाइन किया जा रहा है।

मंडल प्रबंधक आरके शर्मा का कहना है कि अभी तक पचास फीसदी से अधिक लोगों के एकाउंट को ऑनलाइन किया जा चुका है। जैसे ही ग्राहक क्लेम होता है उसकी रकम को खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। बीमा कंपनियों के लिए ऑनलाइन भुगतान जरूरी करने के बावजूद भी इरडा उन्हें कुछ मामलों में रियायत भी दी है।

इसमें बेहद छोटी राशि के भुगतान की प्रक्रिया को ऑनलाइन के तहत नहीं रखा गया है। इसके तहत जीवन बीमा पॉलिसी में दस हजार रुपए तक और गैर जीवन बीमा पॉलिसी में 25 हजार रुपए तक भुगतान कंपनियां चेक के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। इरडा ने बीमा कंपनियों को वित्तीय वर्ष 2014-15 में पूरी तरह से ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया को शुरू किए जाने का निर्देश दिया है।

नए बीमाधारकों के लिए इस सिस्टम को अनिवार्य किया गया है, जबकि मौजूदा बीमाधारक के लिए इस सिस्टम को अभी वैकल्पिक रखा गया है लेकिन जल्द ही उन्हें ऑनलाइन किए जाने के आदेश है। इस बात का ध्यान रखे कि क्लेम लेने की स्थिति में नॉमिनी को अपना बैंक खाता संख्या बीमा कंपनी को जरूर मुहैया कराएं।

उपभोक्ताओं को होगा सीधा फायदा

बीमाक्लेम का भुगतान अभी तक अधिकांश मामलों में चेक और ड्राफ्ट के जरिए होता है। इनके क्लियर होने में समय लगता है। वहीं कुछ मामलों में पॉलिसीधारक के नॉमिनी को पॉलिसी के बारे में जानकारी नहीं होती है। जिसकी वजह से वह क्लेम नहीं कर पाते है। खाता ऑनलाइन होने से आप शेयरों की तरह एक ही खाते में कई पॉलिसी को रख सकते हैं। इसके लिए डॉक्यूमेंट खोजने की दिक्कत का सामना नहीं करना होगा। इतना ही नहीं इसका फायदा नॉमिनी भी उठा सकता है। हां उसे इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।