पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से टूटी सड़कें, क्या पैचवर्क से काम चलेगा

बारिश से टूटी सड़कें, क्या पैचवर्क से काम चलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क बनाओ वरना मेयर के खिलाफ धरना देंगे : प्रिं. जगप्रीत कौर

बस्तीशेख में लाल पहाड़ी में टूटी सड़कों और वाटर लॉगिंग पर लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। इसमें सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल जगप्रीत कौर ने बताया कि कई साल से स्कूल के साथ वाली सड़क टूटी हुई है। बरसात में पानी भर जाता है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। कई बार वे चोटिल हो चुके हैं। अगर सड़क नहीं बनी तो हम मेयर के ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसमें स्कूल के बच्चे, पास की फैक्ट्री के वर्कर्स और मोहल्ले के लोग शामिल हुए। वार्ड नं. 47 के कौंसलर हरसिमरत सिंह बंटी ने बताया कि अभी फंड नहीं आया है, लेकिन टेंडर पास हो चुका है।

आदर्श नगर| आदर्शनगर में सड़क पर बड़े-बड़े गड्‌ढे बन गए हैं।

अवतार नगर| यहसड़क काफी समय टूटी हुई। निगम ने अभी तक इसकी रिपेयर नहीं करवाई, बारिश के बाद निकलना मुश्किल।