- Hindi News
- 107 इलेक्ट्रिक इंजनों में लगाए गए इमरजेंसी स्टॉप बटन
107 इलेक्ट्रिक इंजनों में लगाए गए इमरजेंसी स्टॉप बटन
9717631813 पर ट्रेन नंबर मैसेज कर जानें गाड़ी की लोकेशन
akhand.pratap@dbcorp.in
सर्दियों के दौरान कोहरा भले ही कुछ दिनों के लिए हो लेकिन देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में ट्रेन की स्पीड और सुरक्षा को बुरी तरह से प्रभावित कर देता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को होती है। इसी के मद्देनजर रेलवे ने पहली बार 9717631813 नंबर जारी किया है। इस पर कोई भी यात्री गाड़ी नंबर मैसेज करके ट्रेन की लोकेशन जान सकता है। उदाहरण के लिए यदि कोई यात्री रेलगाड़ी संख्या 12951 के आगमन/प्रस्थान की स्थिति जानना चाहता है तो उसे अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में 12951 लिखकर 9717631813 नंबर पर सेंड करना चाहिए। कुछ सेकेंड के भीतर आपके मोबाइल पर रिटर्न में मैसेज आएगा और ट्रेन के स्थिति के बारे में पता चल जाएगा। इसके अलावा यात्री 139 पर फोन या एसएमएस करके भी ट्रेन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
धुंध में फ्लाइट का अपडेट देगी एअर इंडिया
एअरइंडिया अपने कस्टमर को धुंध में फ्लाइट शेड्यूल बदलने की जनकारी एसएमएस और ईमेल से देगी। टिकट करवाते वक्त यात्री को अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी देनी होगी।
गाजियाबाद और लुधियाना के लोको शेड के तहत आने वाले 107 इलेक्ट्रिक इंजनों में ड्राइवर के लिए इमरजेंसी स्टॉप बटन लगे हैं। धुंध में कभी-कभी सिग्नल दिखाई नहीं पड़ता है। बटन का प्रयोग तीस से चालीस किलोमीटर की प्रतिघंटे की रफ्तार के दौरान ही प्रयोग किया जाएगा।
1. स्टेशनपर कुशल वक्ता प्रशिक्षित पूछताछ अधिकारियों को तैनात किया जाएगा
2.बड़ेआकार के डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि स्टेशन से प्रवेश करते समय यात्री उस पर लिखी सूचनाएं पढ़ सकें।
3.तीनघंटे से ज्यादा देरी से चलने वाली ट्रेन के यात्रियों को टिकट पर रिफंड देने के लिए अतिरिक्त पीआरएस काउंटर खोले जाएंगे
4.सुनिश्चितकिया जाएगा कि सभी खान-पान स्टॉल पूरा दिन खुलें और वहां चाय, बिस्कुट, वैफर्स इत्यादि उपलब्ध रहें। इन स्टालों पर कोई अतिरिक्त प्रभार लिया जाए
5.यात्रियोंको मेडिकल टीम और एम्बुलेंस सेवाएं मिलेंगी।
लंबी दूरी की ट्रेन औसतन दो से पांच घंटे देरी से चल रही हंै। ऑन वर्ड जर्नी के लिए छह घंटे बाद की ट्रेन का टिकट लें। परिवार संग वेटिंग टिकट पर सफर करने से बचें। ई-टिकट वेटिंग में है और चार्ट बनने तक कंफर्म नहीं हुआ तो कैंसिल हो जाएगा। त