- Hindi News
- नैक की रिपोर्ट : डीएवी बना देश का नंबर वन कॉलेज
नैक की रिपोर्ट : डीएवी बना देश का नंबर वन कॉलेज
97 साल का सफर पैमानों पर परखा
डीएवीकाॅलेजजालंधर काे नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन कौंसिल (नैक) इंडिया में नंबर वन कॉलेज की रैंकिंग दी है। नैक की रिपोर्ट में डीएवी कॉलेज ने को-एड कैटेगरी में 4 में से 3.76 की रेटिंग हासिल की है। किसी भी एजुकेशन इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटीज में यह उच्चतम रेटिंग है। नैक ने देशभर में कुल 181 संस्थानों का सर्वे कर यह रिपोर्ट जारी की है।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा ने बताया कि कॉलेज ने फरवरी में नैक को सेल्फ रिपोर्ट भेजी थी। सितंबर में नैक टीम ने काॅलेज का दौरा किया। इसमें कालेज की बिल्डिंग, ग्राउंड, लैब की जांच की गई। स्टाफ और नान टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स से बात की गई। इसके आधार पर यह रेटिंग मिली। देश में नंबर वन का दर्जा मिलने से स्टाफ और स्टूडेंट्स खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
प्रिंसीपल बीबी शर्मा, प्रो.विपन झांझी,प्रो.अनूप वत्स और अन्य।
1. सिलेबस
2. टीचिंग लर्निंग एंड वैल्यूएशन
3. रिसर्च एंड कंसल्टेंसी
4. गवर्नेंस, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट
5. इन्फ्रास्ट्रक्चर
6. स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्रेशन
7. इनोवेटिव प्रैक्टिस