कल होगी बारिश, बढ़ेगी सर्दी
मौसमबदलनेलगा है। वीरवार को इसका असर नजर आया। दिन भर सर्द हवाओं का असर बना रहा। सूर्य देवता बादलों के पीछे छुपते रहे। इसकी वजह से लोगों ने ठंड महसूस की। बीते साल के मुकाबले इस बार अधिकतम तापमान बीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर डा. सुरिंदरपाल के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके चलते शनिवार शाम से मौसम में बदलाव होगा। बारिश भी होगी। बारिश रविवार तक जारी रहेगी। सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो जाएगा। इसके चलते ठंड बढ़ जाएगी। तापमान में गिरावट तेजी से होगी। न्यूनतम के साथ ही साथ अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 22 सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 सेल्सियस दर्ज किया गया।
सब्जियों को होगा फायदा
इन दिनों सब्जी की फसल के लिए बरसात बेहद जरूरी है। जड़ों में पानी जमा होने से ब्लाइट रोग होने का खतरा रहता है।
जालंधर रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में ठंड लगने के कारण 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने के चलते उसे 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दा घर में रख दिया गया है। जीआरपी के एएसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह वेटिंग रूम की चेकिंग कर रहे थे, तो वह वहां पर सो रहे लोगों को उठा रहे थे। तभी बुजुर्ग का शव मिला।
स्टेशन के वेटिंग रूम में ठंड से बुजुर्ग की मौत
तारीख
5 दिसंबर
6 दिसंबर
7 दिसंबर
8 दिसंबर
9 दिसंबर
10 दिसंबर
2013
मैक्सिमम मिनिमम
16.2 9.2
15.3 9.1
20.2 9.6
19.9 10.1
15.2 9
16.2 9
2014
मैक्सिमम मिनिमम
21.2 13
25.8 8.1
25 8
25.2 8.1
25 7
22 7
20 डिग्री से नहीं गिरा टैंपरेचर