पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोढल रोड पर महिला से पर्स छीना, हदबंदी में उलझी रही पुलिस

सोढल रोड पर महिला से पर्स छीना, हदबंदी में उलझी रही पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | सोढलरोड पर वीरवार की सुबह बाइक सवार लुटेरे एक महिला से पर्स छीन फरार हो गए। पर्स में पैसे और कागजात थे। थाना एक की पुलिस कह रही थी कि थाना आठ का इलाका जबकि थाना आठ वाले थाना एक का बता रहे थे। वहां इन बातों को सुनकर महिला परेशान हो गई और बिना शिकायत दिए घर लौट गई।

महिला का कहना था कि उसने किसी को शिकायत नहीं देनी। हालांकि थाना एक के एसएचओ नवदीप सिंह और थाना आठ के एसएचओ नरेश जोशी ने वारदात से इनकार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक महिला रिक्शा से जा रही थी। दो लुटेरे उससे पर्स छीन ले गए। वॉकीटॉकी पर पीसीआर मुलाजिमों को थाने वाले कभी एक तो कभी आठ नंबर भेजने के लिए कहते। इसी बीच महिला वहां से चली गई।

बिना शिकायत दिए वापस लौटी