- Hindi News
- सास को व्हाट्स एप पर गंदे वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार
सास को व्हाट्स एप पर गंदे वीडियो भेजने वाला गिरफ्तार
दामाद को डीसी दफ्तर में पकड़ा, झगड़े के बाद से प|ी अलग रह रही है
भास्कर न्यूज | जालंधर
सासको व्हाट्स एप पर अश्लील वीडियो भेजने वाले सउदी अरब रिटर्न दामाद को थाना दो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सास को अश्लील वीडियो के साथ-साथ अश्लील मैसेज और गालियां लिखकर भेजता था।
पुलिस ने वीरवार को उसे उस समय पकड़ लिया जब वह डीसी दफ्तर में किसी काम से आया था। आरोपी की पहचान अमृतसर के मजीठा रोड के पिंक एवेन्यू के रहने वाले विशांत वर्मा के रूप में हुई है। विशांत पर थाना दो में नवंबर, 2014 को धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
पुलिस को दिए बयान में टैगोर नगर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2005 में अमृतसर के रहने वाले विशांत वर्मा से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले बेटी को तंग करने लग गए। उसके बाद से बेटी मायके घर रह रही थी। अदालत में केस चल रहा है। उनका दामाद सउदी अरब की एक कंपनी में काम करता है। वह आता-जाता रहता है। कुछ महीने से वह उन्हें व्हाट्स एप पर अश्लील वीडियो, मोबाइल पर अश्लील एसएमएस और गालियां लिखकर भेज रहा था।
कई बार उसे मना किया, मगर वह नहीं हट रहा था। एएसआई सिमरजीत सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद एसीपी सेंट्रल डीडी शर्मा ने जांच की और विशांत पर केस दर्ज कर लिया गया। वीरवार को उसे जालंधर डीसी दफ्तर के पास से पकड़ लिया। एएसआई का कहना है कि शादी के बाद जब सबकुछ ठीक था, तब विशांत ससुराल से पैसे भी लेता था। धोखा देता था कि कोई काम खोलने के लिए पैसे ले रहा है। उसी के चलते उस पर धोखाधड़ी की धारा भी जोड़ी गई है।