पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स डे पर 80 साल से ज्यादा उम्र के 20 सदस्य सम्मानित

पेंशनर्स डे पर 80 साल से ज्यादा उम्र के 20 सदस्य सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनर्सडे पर 80 साल से ज्यादा उम्र के 20 पेंशनर्स को पंजाब पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जालंधर की तरफ से गुरु नानक देव जिला लाइब्रेरी में पांचवें वार्षिक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम वन रजत ओबराय मुख्य मेहमान तथा पंजाब स्टेट पेंशनर्स कन्फैडरेशन के प्रधान महिन्द्र सिंह परवाना ने कार्यक्रम की प्रधानगी की।

एसडीएम रजत ओबराय ने 20 पेंशनर्ज को दोशाला देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में रघुबीर सिंह (85) रिटायर्ड प्रिंसिपल, मुंशी राम (85) रिटायर्ड हैड टीचर, सरदार प्रताप सिंह डिप्टी डीओ (84), सरमुख सिंह (83 ) रिटायर्ड एडिशनल रजिस्ट्रार, मोहन लाल बेरी (83) पीयूडी हरबंस सिंह गिल (82 ) शामिल थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेंशन एक हक है, कंप्नसेशन नहीं है जोकि कोर्ट भी कह चुकी है। इस मौके पर मनोहर लाल, कश्मीरी लाल, हरचरण सिंह, शिव कुमार, मुख्तार सिंह चंदी, सतपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, जसपाल सिंह, बख्शीश सिंह गुरदयाल सिंह मौजूद थे।

पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने करवाया प्रोग्राम। -भास्कर

कार्यक्रम में 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के 20 सदस्याें को सम्मािनत किया गया। -भास्कर