सेवा दल का खालसा मार्च 20 को
जालंधर| साहिब-ए-कमालसेवा दल 20 मार्च को शहर में खालसा मार्च निकालेगा। निहंग सिंह इसमें शामिल होंगे। खालसा मार्च गुरुद्वारा पातशाही छेवीं लम्मा पिंड से दोपहर 1 बजे मार्च शुरू होगा। इसकी अगुवाई एसजीपीसी मैंबर कुलवंत सिंह मन्नण करेंगे। ये मार्च बच्चों को खालसाई विरासत से जोड़ने के लिए निकाला जा रहा है। युद्ध कौशल का प्रर्दशन देखने को मिलेगा।