पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा प्रोवाइडर कल रैली निकाल पीएपी चौक करेंगे जाम

शिक्षा प्रोवाइडर कल रैली निकाल पीएपी चौक करेंगे जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| शिक्षाप्रोवाइडर अध्यापकों की प्रदेश स्तरीय रैली 13 दिसंबर को देश भगत यादगार हाल में की जाएगी। यहीं से अध्यापक रैली निकाल कर पीएपी चौक जाम करेंगे। जिला प्रधान लखविंदर सिंह ने इस फैसले की घोषणा अध्यापकों के साथ मीटिंग के दौरान की। उपप्रधान हरजिंदर सिहं खेहरा ने कहा कि शिक्षा प्रोवाइडर अध्यापक दस साल से अपनी सेवाओं पर ना मात्र भत्ता पा रहे हैं। सरकार की तरफ से कई बार मीटिंग्स करने के बावजूद कोई भी सफलता नहीं मिली। इसलिए 13 दिसंबर को रैली निकालने का फैसला लिया गया। अगर जल्द मांगों को मान कर उन्हें रैगुलर नहीं किया गया तो उसके बाद उनका कड़ा संघर्ष शुरू होगा। इस मौके हरजिंदर सिंह खैहरा, संदीप संधू, परविंदर कुमार, रवि शास्त्री, बलजिंदर सिंह, दलबीर चंद, संदीप कुमार, हरबिलास पाल, सरबजीत और अमन वर्मा मौजूद थे।