- Hindi News
- डिप्स के चेयरमैन की मां सतवंत कौर का संस्कार
डिप्स के चेयरमैन की मां सतवंत कौर का संस्कार
डिप्सग्रुपऑफ एजुकेशन के चेयरमैन गुरबचन सिंह की माता सतवंत कौर (91) का अंतिम संस्कार माडल टाउन के श्मशानघाट में किया गया। उनका 11 फरवरी को देहांत हो गया था। उनके पति दर्शन सिंह का 1975 में देहांत हो गया था। उनका परिवार पाकिस्तान के लायलपुर का रहने वाला था। आजादी के बाद पंजाब के ढिलवां में कर बस गए। उसके बाद परिवार जालंधर में शिफ्ट हो गया। उनके तीन बेटे चेयरमैन गुरबचन सिंह, स्टेट पब्लिक स्कूल के ओनर डॉ. नरोत्तम सिंह तीसरे बेटे कुलविंदर सिंह आयात निर्यात का कारोबार करते हैं। दो बेटियां बलजीत कौर और प्रकाश कौर बिन्द्रा हैं। उनके पोते तरविंदर सिंह राजू डिप्स ग्रुप के एमडी हैं।
अंतिम विदाई देने वालों में सीपीएस केडी भंडारी, पुड्डुचेरी के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर इकबाल सिंह, पार्षद जगदीश राजा, अकाली दल के जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, श्री देवी तालाब मंदिर के प्रधान शीतल विज, महासचिव राजेश विज, अकाली नेता बलजीत सिंह नीलामहल, कांग्रेस नेता तेजिंदर सिंह बिट्टू, कांग्रेस नेता विजय खुल्लर, भाजपा ट्रासंपोर्ट सैल के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी, कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा, अकाली नेता गुरदीप सिंह नागरा, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता, श्री गीता मंदिर माडल टाउन के प्रधान अजय चड्डा, ललितेश भसीन, अशोक गुप्ता, प्रो. मंजीत सिंह, डॉ. परविन्द्र बजाज, परमिंद्र सिंह, बख्शीश सिंह बेदी, राजेश सहगल, तजिन्द्रपाल सिंह, अनिल चैटले, परमजीत सिंह, पीके तलवाड़, इन्दरजीत पासी, परमजीत सिंह बैंस, आईपी भाटिया, प्रिंस अशोक ग्रोवर, डॉ. राधे शाम सुरिन्द्र खुल्लर शामिल थे। सतवंत कौर की अंतिम अरदास 15 फरवरी को 1 से 2.30 बजे तक श्री गुरुद्वारा माडल टाउन में होगी।