‘योग के प्रसार से भारत बनेगा सुपर पावर’
जालंधर | अबयुद्ध से नहीं बल्कि योग से बनेगा भारत सुपर पावर। जब सभी रोजाना योगाभ्यास कर बीमारियों से मुक्ति पा लेंगे। यह बात पतंजलि योग समिति की तरफ से सूर्या माडल स्कूल में सात दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन प्रधान रजनीश कुमार ने योग साधकों से कही। साथ ही उन्होंने निरंतर योग करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल अंजन सोढ़ी ने समिति सदस्यों का सम्मान किया और कहा कि योग एक्टिविटी विद्यार्थियों के बेहतर विकास के लिए बेहद जरूरी थी। यहां महामंत्री प्रियवृत शास्त्री, नरिन्दर भगत, कृष्ण लाल, निर्दोश कुमार सोनू, दर्शना, पूनम, हर्ष, हरनीत कौर, रितू, ज्योति तथा किरन थीं।