- Hindi News
- परविंदर मिस तथा हरप्रीत बने मिस्टर डिप्स
परविंदर मिस तथा हरप्रीत बने मिस्टर डिप्स
डिप्स सूरानुस्सी और गिलजियां में इंटर हाउस विंटर रैम्प वॉक
भास्करन्यूज | जालंधर
डिप्सस्कूलसूरानुस्सी, डिप्स गिलजियां में इंटर हाउस विंटर रैंप मॉडलिंग का आयोजन किया गया। फैशन शो को इसे 3 चरणों में विभाजित किया गया। पहले राउंड में पहली और दूसरी क्लास के स्टूडेंट्स, दूसरे राउंड में तीसरी से पांचवीं तक के स्टूडेंट्स और तीसरे राउंड में छठी से आठवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
मॉडलिंग के पहले राउंड में वॉकिंग स्टाइल्स, वे ऑफ ड्रेसिंग, दूसरे राउंड में स्टाइल और आत्मविश्वास, तीसरा चरण प्रश्नोत्तर और चौथे चरण में फेस ब्यूटी को रखा गया। जजमैंट डिप्स सूरानुस्सी की टीचर नीतू वर्मा और कमलदीप कौर ने की। माडलिंग दौरान सूरानुस्सी के पहली क्लास में पहला स्थान तनीषा, दूसरा स्थान हर्षवीर और तीसरा स्थान स्मृति ने हासिल किया। दूसरे चरण में पहला स्थान मवनीत कौर, दूसरा स्थान सहज और तीसरा स्थान सीजल ने हासिल किया। तीसरे चरण में पहला स्थान मुस्कान, दूसरा स्थान जिज्ञासा और तीसरा स्थान आंचल ने हासिल किया। डिप्स गिलजियां मे सातवीं क्लास की पलविंदर कौर को मिस और हरप्रीत सिंह को मिस्टर डिप्स के बैज पहना कर सम्मानित किया गया। इसी के साथ गिलजियां, क्लास सातवीं की क्वीन ऑफ हार्ट जैसमीन था, मिस विंटर का खिताब छठी क्लास की लवदीप को दिया गया। डिप्स गिलजियां की प्रिंसीपल रवनीत कौर ने सभी स्टूडेंट्स को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ डिप्स सूरानुस्सी की प्रिंसीपल बेला कपूर को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए।
डिप्स में इंटर हाउस विंटर रैंप मॉडलिंग करवाई गई। -भास्कर