पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब में अगले विधान चुनाव में कांग्रेस आप में होगा मुख्य मुकाबला : बेरी

पंजाब में अगले विधान चुनाव में कांग्रेस आप में होगा मुख्य मुकाबला : बेरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता में रहने वाला ही जीतेगा...

जालंधरकांग्रेसके जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि दिल्ली में आप को मिली विजय के बारे में किसी ने सोचा नहीं था जो परिणाम सामने आए हैं। परिणामों के बाद साफ हो गया जो जनता के लिए काम करेगा वही जीतेगा। झूठ बोलने वाले को लोग मुंह नहीं लगाएंगे। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला आप से होगा। अकाली-भाजपा ने चुनाव विकास करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था लेकिन किया कुछ नहीं।

जनताके निर्ण का स्वागत : कालिया

भाजपाके विधायक मनोरंजन कालिया ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर कहा कि जनता की तरफ से दिए निर्णय का हम स्वागत करते हैं। जनता ने सोच समझ कर ही वोटिंग की होगी। बड़ी जीत के लिए भाजपा बधाई की पात्र है। जनता के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा ने प्रदेश में कई विकास कार्य करवाए हैं, जो जनता देख रही है।

अकाली-भाजपामुकाबले में नहीं : हैनरी

पंजाबके पूर्व केबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता अवतार हैनरी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी के पक्ष में जनता की तरफ से दिए फतवे को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनावों के बाद पंजाब में अकाली-भाजपा को हम किसी मुकाबले में ही नहीं मानते। अकाली-भाजपा को पंजाब में शासन करते हुए 8 साल हो चुके हैं लेकिन इस दौरान वह अपने किसी भी वादे को पूरा करने में असफल साबित हुई है।

4एमपी की बात पुरानी हुई : भंडारी

सीपीएसकेडी भंडारी ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी को लोगों से मिले फतवे को स्वीकार करते हैं। लोकतंत्र में लोगों की तरफ से दिए निर्णय सभी को स्वीकार करना पड़ता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी का आगामी विधानसभा चुनावों में कोई प्रभाव नहीं होगा। लोकसभा चुनाव में पंजाब में चार लोकसभा सीटें जीतने की बात पुरानी हो चुकी है। अकाली-भाजपा पंजाब में डट कर खड़ी है।

िदल्ली में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी जीत के बाद शहर के सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने जहां आने अगले पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप में मुकाबले होने की बात कही है वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि लोकतंत्र में जनता के फैसले को स्वीकार करना ही पड़ता है