- Hindi News
- आप वर्करों ने मनाया जश्न, नारा दिया दिल्लीने दिखाई समझदारी, अब है पंजाब की बारी
आप वर्करों ने मनाया जश्न, नारा दिया दिल्लीने दिखाई समझदारी, अब है पंजाब की बारी
जालंधर | आमआदमी पार्टी की दिल्ली की जीत के बाद जालंधर में भी पार्टी वर्करों ने जीत का जश्न मनाया। वर्करों ने नारा दिया दिल्ली ने दिखाई समझदारी अब है पंजाब की बारी। दिल्ली में चुनावों के नतीजे आने से पहले ही वर्कर जशन की तैयारी करने में जुट गए थे। नतीजों के आने पर वर्करों ने लड्डू बांट, पटाखे चला ढोल की ताल पर नाच कर जश्न मनाया। आप की ज्योति मान अक्षरा ने वर्करों के साथ सोढल के प्रीत नगर में स्थित सिल्वर प्लाजा पीवीआर मॉल से पैदल रोड शो निकाला। दोआबा चौक से होते हुए सोढल चौक पर जाकर रोड शो समाप्त हो गया। ज्योति मान ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप को जिस तरह से सहयोग दिया उससे अब दिल्ली में आप भ्रष्टाचार को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि अब पार्टी पंजाब के 2017 के चुनावों को लेकर अभी से तैयारियों में जुटने जा रही है। पैदल रोड से पहले गढ़ा में भी वर्करों ने जीत का जश्न मनाया था। शो खत्म होने पर भार्गव कैंप में इलाके में लड्डू बांटे गए। देर शाम कैंट के तोपखाना बाजार में ज्योति मान ने वर्करों के साथ जीत की खुशी मनाई। वार्ड पांच के भारत भूषण ननचाहल, हसन सोनी, परमजीत, विजय, आनंद घई, डॉ. आनंद, केवल सिंह, बिट्टू शटर वाला, रजनीश, बचन सिंह और कुलदीप भी मौजूद थे।
दिल्ली में पार्टी की जीत के बाद आप की ज्योति मान अक्षरा ने वर्करों के साथ सोढल के प्रीत नगर में स्थित सिल्वर प्लाजा पीवीआर मॉल से पैदल रोड शो निकाला। -भास्कर