करण बने मिस्टर और गुरप्रिया मिस एपीजे
एपीजेरामामंडीमें मौका था फेयरवेल का। स्पेनिश में फेयरवेल को हस्ता ला विस्ता कहते हैं। बस इसी थीम पर एपीजे रामामंडी की फेयरवेल रखी गई।
प्रिंसिपल मधु शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि एक उम्मीद और शुभकामना है कि यहां से 12वीं के बाद कॉलेजों में जा रहे यह स्टूडेंट्स इस दिए की तरह अपनी रोशनी हर जगह फैलाएं। 12वीं के स्टूडेंट्स ने अपने जूनियर्स को स्कूल में रहते हुए अपने अनुभव बताए। मॉडलिंग कंपीटिशन भी हुआ। करण सिंह मिस्टर एपीजे चुने हुए और मिस एपीजे का खिताब गुरप्रिया को मिला। तेज मौला मिस्टर हैंडसम बने और और आंचल शर्मा को मिस एलीगेंट का खिताब मिला। प्रिंसिपल मधु शर्मा ने कहा कि यह रुखसती नहीं आगाज है, जीवन में आगे बढ़ने का।लेकिन स्कूल की भूमिका पूरा जीवन रहेगी क्योंकि यहीं से बेस मिलता है।
एपीजे रामामंडी में फेयरवेल पार्टी के दौरान मिस्टर मिस एपीजे के साथ प्रिंसिपल मधु शर्मा।