- Hindi News
- केएमवी कॉलेजिएट स्टूडेंट्स ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में जीते गोल्ड मेडल
केएमवी कॉलेजिएट स्टूडेंट्स ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में जीते गोल्ड मेडल
जालंधर | केएमवीकॉलेजिएट स्कूल की ग्यारहवीं और बारहवीं की छात्राओं ने नेशनल साइंस ओलंपियाड में हिस्सा लिया। प्रिया राय, नवप्रीत कौर ने गोल्ड मैडल हासिल किया। सकीना और तनुजा सुमन ने सिल्वर मैडल हासिल किया। गुरप्रीत कौर और किरणदीप कौर ने ब्रॉन्ज मैडल हासिल किए। प्रिया रॉय ने ओलंपियाड का फर्स्ट लेवल पास किया और सेकेंड लेवल के लिए चयनित हुई। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया।