पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • येल यूनिवर्सिटी में कैंब्रिज स्कूल की रिधिमा मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित

येल यूनिवर्सिटी में कैंब्रिज स्कूल की रिधिमा मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
30 देशों के 1600 से अधिक स्टूडेंट्स पहुंचे थे कान्फ्रेंस में

सिटीरिपोर्टर | जालंधर

कैंब्रिजइंटरनेशनलस्कूल के स्टूडेंट्स ने हाल ही में येल यूनिवर्सिटी से एमयूएन की कॉन्फ्रेंस अटैंड कर वापिस लौटे हैं। इसमें कैंब्रिज स्कूल छोटी बारादरी, कैंब्रिज गर्ल्स और फाउंडेशन स्कूल के 25 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

इंडियन मॉडल यूनाइटेड नेशन के जालंधर चैप्टर का हिस्सा कैंब्रिज सबसे पहले बना यहां कॉन्फ्रेंस भी करवाई गई। इसी के तहत यह स्टूडेंट्स इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस अटैंड करने गए थे। उनके साथ टीचर रविन्दर माहल, अमनदीप सिंह और अजय वधवा भी थे। कैंब्रिज स्टूडेंट्स ने मुंबई में की कॉन्फ्रेंस में भी हिस्सा लिया था, यहां देश को विकास की राह पर कैसे ले जाया जाए, इस पर भी चर्चा हुई थी। इसी आधार पर कैंब्रिज की रिधिमा को मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस में 30 देशों को 1600 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस ग्रुप का काम एजुकेशन में होलिस्टिक और स्किल बेस्ड एजुकेशन को बढ़ावा देना हैै।

देश के विकास की राहत कैसे चलाया जाए, पर चर्चा के आधार पर रिधिमा को मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पिछले दिनों येल यूनिवर्सिटी यूएसए में एमयूएन की कॉन्फ्रेंस हुई। इस कान्फ्रेंस में कैंब्रिज स्कूल छोटी बारादरी, कैंब्रिज गर्ल्स और फाउंडेशन स्कूल के 25 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। -भास्कर