- Hindi News
- डीएवी में मैथ्स पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस कल से, राष्ट्रपति ने भी भेजीं शुभकामनाएं
डीएवी में मैथ्स पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस कल से, राष्ट्रपति ने भी भेजीं शुभकामनाएं
डीएवीमेंतीन दिवसीय इंटरनेशनल मैथ्स कॉन्फ्रेंस का आगाज वीरवार को होगा। विषय है ‘मॉडलिंग, सिम्युलेशन एंड ऑप्टीमाइजिंग टेक्नीक्स’। दरअसल मैथ्स किस तरह से साइंस, टैक्नोलॉजी और नए-नए आविष्कारों में प्रयोग हो रहा है, इस पर बात होगी। इस इंटरनेशनल कॉन्फरेंस में न्यूजीलैंड, कैनेडा, टर्की, अमेरिका, जर्मनी, नेपाल, यूएई, थाईलैंड के विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। 100 से अधिक शोधकर्ता अपने पेपर प्रजेंट करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंसिपल डॉ. बीबी शर्मा ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस नेशनल बोर्ड ऑफ हायर मैथेमेटिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी और यूजीसी के सहयोग से करवाई जा रही है। डॉ. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ओर से इस कॉन्फ्रेंस के लिए शुभकामनाएं भेजी गई हैं, जिसे कॉन्फ्रेंस के पहले दिन स्टूडेंट्स और पार्टीसिपेंट्स को देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस प्रोग्राम के सफल होने की कामना की है। प्रोग्राम इंचार्ज डॉ. समीर शर्मा का कहना है कि कॉन्फ्रेंस का मकसद शोधकर्ताओं, इंजीनियरों, डिवेलपर और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाना है ताकि विचार, प्लानिंग और उसे असल रूप देने वाले इंजीनियर भी मौजूद रहें। डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष महेश चोपड़ा मुख्यातिथि रहेंगे। तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के एडवाइजर एचआर गंधार मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे। कान्फ्रेंस की औपचारिक शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। पहले दिन स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू जर्सी, यूएसए के डॉ. होंग फाम, कैलेडोनियम यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मस्कट के डॉ. एसएम रिजवान और यूनिवर्सिट ऑफ दिल्ली के डॉ. सीएस ललिता अपनी विचार रखेंगे।
डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल बीबी शर्मा ने कहा- कान्फ्रेंस में 100 से अधिक शोधकर्ता अपने पेपर प्रजेंट करेंगे। -भास्कर