- Hindi News
- पहल ने मजदूरी प्रोजेक्ट के तहत स्पेशल ट्रेनिंग स्कूल में करवाया पेंटिंग कंपीटिशन
पहल ने मजदूरी प्रोजेक्ट के तहत स्पेशल ट्रेनिंग स्कूल में करवाया पेंटिंग कंपीटिशन
जालंधर | स्थानीयहोटल में पहल की ओर से राष्ट्रीय बाल मजदूरी प्रोजेक्ट के तहत भगत सिंह कॉलोनी में चलाए जा रहे स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर में पेंटिंग कंपीटिशन करवाया गया। पहल संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर लखबीर सिंह के साथ अदिति ,शालू , सपना, रिचा विशेष तौर पर मौजूद थे। बच्चों ने वातावरण सुरक्षा, पानी की बचत, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संदेश दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान आरती, दूसरा शांति, और तीसरा अर्चना कुंद्रा ने हासिल किया। होटल रमाडा और पहल की ओर से विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पहल के अध्यक्ष प्रो. लखबीर ने कहा कि होटल रमाडा के अधिकारियों को सहयोग के लिए सराहा।