- Hindi News
- कपूरथला खोजेवाला ट्रेन हादसा: चार मुलाजिम चार्जशीट
कपूरथला-खोजेवाला ट्रेन हादसा: चार मुलाजिम चार्जशीट
कपूरथला-खोजेवालारेल हादसे में फिरोजपुर मंडल की ओर से चार मुलाजिमों को मेजर चार्जशीट एसएफ-5 दी गई है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलट अभयकांत दिवाकर, गार्ड दर्शन सिंह, पीडब्ल्यूआई विवेक शर्मा और कंट्रोलर सुनील कुमार शामिल है।
चार्जशीट में तरक्की और इंक्रीमेंट रोका जा सकता है। डीआरएम एनसी गोयल का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को चार्जशीट दी गई है। डीआरएम ने जांच के लिए डिवीजनल इनक्वारी कमेटी का गठन किया था। इसमें सीनियर डीएसओ एनके वर्मा, सीनियर डीएमई आरके तायल और सीनियर डीईएन आरके कालड़ा शामिल थे। टीम ने अपनी रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी थी। कमिश्रर रेलवे सेफ्टी सतीश कुमार मित्तल की ओर से अलग जांच जारी है। तीन जनवरी को फिरोजपुर से चलकर जालंधर रही डीएमयू ट्रेन की खोजेवाला के आगे ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टक्कर हुई थी।
हादसे में डीएमयू ड्राइवर हरभजन सिंह समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के गेटमैन बृजेश सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया। उसने रेलवे फाटक बंद नहीं किया था। मौके से गेटमैन फरार हो गया था। उसे तत्काल सर्विस से रिमूव कर दिया गया था। 19 दिन बाद गेटमैन बृजेश सिंह को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
अभयकांत िदवाकर दर्शन सिंह विवेक शर्मा सुनील कुमार
घटना की जांच के िलए बनी कमेटी पर उठे थे सवाल
जांचकमेटी पर शुरुआती दिनों में सवाल उठे थे। कमेटी में ऑपरेटिंग का कोई अधिकारी नहीं थी, जबकि आरोपियों में ऑपरेटिंग के गार्ड दर्शन सिंह और कंट्रोलर सुनील कुमार शामिल रहे। हमेशा जिस ब्रांच का कोई मुलाजिम आरोपी हो उसका हेड जांच टीम में शामिल होता है। आरोपी सेकेंड इनक्वारी में अपना पक्ष रखेंगे।
सीआरएसने मांगी ऑडियोबिलिटी टेस्ट रिपोर्ट
कमिश्नररेलवे सेफ्टी ने फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों ने फाटक की ऑडियोबिलिटी टेस्ट की रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि जहां से ड्राइवर को ट्रेन के हॉर्न को बजाना होता है वहां से हॉर्न बजाने पर गेट तक आवाज आती है या नहीं। इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। ड्राइवर, गार्ड और असिस्टेंट लोको पायलट के ब्लड सैंपल रिपोर्ट मांगी है।
सेकेंड इनक्वायरी में आरोपी पक्ष रखेंगे, रुक सकती है तरक्की और इंक्रीमेंट