पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी पावर ऑफ अटार्नी पर लिया 13 लाख का कर्जा, दो गिरफ्तार

फर्जी पावर ऑफ अटार्नी पर लिया 13 लाख का कर्जा, दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी पर 13 लाख का कर्जा लेने वाले एक जालसाज की प|ी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। केस का मास्टर माइंड संतोखपुरा का दिनेश कुमार, पंजाबी बाग का अवतार सिंह मुंडी और गवाह बुलंदपुर की धीर कालोनी के संजीव कुमार की तलाश की जा रही है। पुलिस दिनेश की बीवी रेखा उर्फ शम्मा उर्फ रुकान और अशोक कुमार निवासी बुलंदपुर से पूछताछ कर रही। दोनों आरोपी बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिए जाएंगे। थाना नई बारादरी में इस बाबत धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर बीर सिंह ने बताया कि पुरानी रेलवे रोड के रहने वाले सौरभ सौंधी ने शिकायत दी थी कि उनका वंचित नगर में करीब 12 मरले का प्लाट है। कुछ दिन पहले पता चला कि एक गिरोह ने मिट्ठापुर के कीरत सिंह से उनके प्लाट की पावर ऑफ अटार्नी बनाकर 13 लाख का कर्जा लिया है। आरोपी दिनेश कुमार कर्जा का ब्याज नहीं दे रहा था। एसआई के अनुसार पुलिस की जांच में यह बात आई कि दिनेश कुमार सौंधी के पिता अविनाश बन गए और रेखा मीनू सौंधी बन गई। उन्होंने संजीव कुमार के नाम पावर ऑफ अटार्नी बना दी और अशोक कुमार ने सौंधी दंपति होने की गवाही दी। केस में अवतार सिंह मुंडी दिनेश का पूरा साथ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर संतोखपुरा में रेड की तो पता चला कि आरोपी फरार है। पुलिस संजीव के घर पहुंची तो वह भी घर से गायब हो चुका था। एसआई का कहना है कि दिनेश, मुंडी और संजीव के पकड़ में आने के बाद ही पता चलेगा कि 13 लाख रुपए किसके पास है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दिनेश कुमार पहले एनआरआईज की जमीन की फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर बेचने का गिरोह चलाता रहा है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। एसआई का कहना है कि केस की जांच के लिए कीरत सिंह को तलब किया गया है।

ब्याज मिला तो फाइनेंसर लेने पहुंच गया कब्जा तब पता चला कि धोखेबाज थे 13 लाख का कर्जा लेने वाले