- Hindi News
- मानसा में पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बड़ों को समझाए ट्रैफिक रूल्ज
मानसा में पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बड़ों को समझाए ट्रैफिक रूल्ज
जालंधर : हेलमेट पहनने के बहाने बनाएं
अमृतसर : रूल्ज फॉलो करके ही हादसे रोके जा सकते हैं
पुलिस-पब्लिकस्कूल के बच्चों ने वीरवार को त्रिकोणी चौक में वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्ज फॉलो करने की नसीहत दी।
बच्चों ने चालकों को ट्रैफिक रूल्ज की जानकारी देते हुए ड्राइविंग करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाने की अपील की। इस मौके पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज सुरेश कुमार ने भी बच्चों को किसी भी लालबत्ती पर ट्रैफिक रूल्ज का उल्लंघन नहीं करने जेबरा क्रासिंग की जानकारी दी।
लुधियाना. सराभानगर मार्किट के रेस्टोरेंट ओनर्स अन्य शॉपकीपर्स ने वीरवार को मार्किट में ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन चला लोगों को ट्रैफिक रूल्ज फ़ॉलो करने की रिक्वेस्ट की। वैलेंटाइन डे नजदीक होने के कारण मार्किट में युवायों का रश बहुत बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रूल्ज की उल्लंघना कर रहे ज्यादातर युवाओं को रोका और उन्हें समझाया कि कैसे ट्रैफिक रूल्ज फ़ॉलो करने के गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। हॉट ब्रेड्स के एमडी समाजसेवी हरजिंदर कुकरेजा की अगुवाई में चलाये गए इस अभियान में टू व्हीलर्स और फॉर व्हीलर्स चालकों को कुकीज़ भी भेंट किये गए। कुकरेजा ने बताया कि हमारी मार्किट के शॉपकीपर्स ट्रैफिक रूल्ज की पालना जागरूकता फ़ैलाने के लिए हमेशा तैयार हैं। प्रशासन को भी चाहिए की मार्किट के पार्किंग कांट्रेक्टर को भी ट्रैफिक पार्किंग मैनेज करने की ट्रेनिंग दी जाये।
जालंधर | बिरलासन लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच हेड तेजिंदरपाल सिंह ने टीम के साथ वाहन चालकों को अवेयर किया। उन्होंने कहा, हम सभी के पास हेलमेट पहनने के हजारों बहाने होते हैं, मगर यह हम सभी की सुरक्षा के लिए ही है। तेजिंदरपाल ने कहा कि रोजाना ट्रैफिक रूल्ज की लापरवाही से हादसों में लोगों की जानें जा रही हंै फिर भी हम रूल्ज फॉलो नहीं कर रहे। उनके साथ ब्रांच मैनेजर वरुण अग्रवाल, सुखदेव सिंह, हरप्रीत परहार, मनबीर सिंह और संदीप गुप्ता ने भी वाहन चालकों को रूल्ज बारे अवेयर किया।
लुधियाना में सराभा नगर मार्किट में रेस्टोरेंट ओनर्स अन्य शॉपकीपर्स ने अवेयर किया।
अमृतसर | कुदरतीमौतों से सड़क हादसों में मरने वालों की तादाद कहीं ज्यादा होती है। हादसों में जख्मी होने वालों की गिनती भी कम नहीं होती और उनके इलाज पर अरबों-खरबों खर्च हो जाते हैं। इस पर ट्रैफिक रूल्ज का पालन करके ही रोक लगाई जा सकती है। बच्चे अपने पैरेंट्स को रूल्ज बारे अवेयर करके अहम भूमिका निभा सकते हैं। यहां फैजपुरा स्थित आरएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधकों ने स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्ज की जानकारी दी। कहा कि वे सड़क पर चलते वक्त सावधानी बरतें। स्कूल प्रबंधक अनीता रानी ने स्टाफ से भी कहा, गाड़ी चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट बांधें, हेलमेट सीट बेल्ट पहनें।
जालंधर में बिरला सन लाइफ के ब्रांच हेड ने कहा, हेल्मेट आपकी सेफ्टी के लिए है।
अमृतसर के आरएस पब्लिक स्कूल में बच्चों कोे रूल्ज बताए।
मानसा में पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अवेयरनैस केंपेन चलाई।