- Hindi News
- हेलमेट चालान नहीं, जान बचाने के लिए पहनें
हेलमेट चालान नहीं, जान बचाने के लिए पहनें
बिरला सन लाइन इंश्योरेंस ने नामदेव चौक के पास चलाया ट्रैफिक जागरूकता महाभियान
हेलमेटपहनने पर आप ट्रैफिक पुलिस से तो बच सकते हैं, पर यमराज से नहीं। हेलमेट चालान से बचाने के लिए नहीं जान बचाने के लिए है। हादसा होने पर हेलमेट, सिर चेहरे को गंभीर चोटों से बचाता है। कुछ इस तरह बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांच हेड तेजिंदरपाल सिंह टीम के साथ वाहन चालकों को जागरूक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी के पास हेलमेट पहनने के हजारों बहाने होते हैं, मगर यह सुरक्षा के लिए है। सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। दोपहिया वाहन चालकों को नींबू-मिर्च नहीं सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन ही बचा सकती है। तेजिंदरपाल ने कहा कि रोजाना ट्रैफिक नियमों की लापरवाही से हादसों में लोगों की जान जा रही है फिर भी हम रूल्स फॉलो नहीं कर रहे। जाने कब किसे मुश्किल घड़ी का सामना करना पड़ जाए, इसलिए हाथ जोड़ कर निवेदन है कि रफ्तार से पहले सुरक्षा को अहमियत दें।
यहीं उनके साथ ब्रांच मैनेजर वरुण अग्रवाल, सुखदेव सिंह, हरप्रीत परहार, मनबीर सिंह और संदीप गुप्ता ने वाहन चालकों को निर्धारित स्पीड में वाहन चलाने, सेट बेल्ट बांधने, गलत साइड से ओवरटेक करें के लिए जागरूक किया।
महाभियान के दौरान ब्रांच हेड तेजिंदरपाल सिंह ने लोगों को ट्रैफिक नियम भी समझाए।