पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग रेपिस्ट को शह देने वाले दोस्त को 20 साल कैद

नाबालिग रेपिस्ट को शह देने वाले दोस्त को 20 साल कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वारदात के समय दोषी अपने साथी (मुख्यारोपी) के लिए दे रहा था पहरा

एडिशनलसेशन जजहरवीन भारद्वाज की कोर्ट ने नाबालिग रेपिस्ट को शह देने और साजिश के दोषी 23 वर्षीय मनप्रीत उर्फ मनी को बीस साल की कैद और 22 हजार रुपए का जुर्माना की सजा सुनाई है। मनी होशियारपुर के कस्बा शाम चौरासी का रहने वाला है। रेपिस्ट और उसके सहयोगी का जुवेनाइल कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। कोर्ट ने मनी को आईपीसी की धारा 376 डी (गैंग रेप) और 120-बी 20-20 साल और 506 (जान से मारने की धमकी देना) में 7 साल की कैद की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। कोर्ट की ओर से सुनाया गया यह फैसला एंटी रेप लॉ बनने के बाद जालंधर में पहला फैसला है।

पुलिस के रिकार्ड के अनुसार थाना आदमपुर में बीते साल 27 फरवरी को 21 साल की पीड़िता ने स्टेटमेंट दी कि वह डेढ़ महीने पहले अलावलपुर में रहते मामा के घर आई थी। 26 फरवरी की शाम वह मामा के घर के बाहर थी। इस दौरान उसका परिचित सोनू (बदला हुआ नाम) अपने दोस्त और मनी के साथ आए। सोनू बोला तुम्हारी मम्मी की तबीयत खराब है और उसे बुलाया है। वह सोनू की बात मान कर उसकी बाइक पर बैठ कर गई। पीछे मनी अपने दोस्त के साथ रहा था। रास्ते में एक खेत में बने कमरे में सोनू उसे ले गया। यहां पर उसकी मर्जी के खिलाफ रेप किया। मनी और उसका दोस्त कमरे के बाहर खड़े रहे। उसे रास्ते में सोनू और उसके दोनों दोस्तों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके भाई को जान से मार देंगे। सोनू उसे कस्बा शाम चौरासी ले गया। वहां पर एक घर में सारी रात फिर रेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपी पकड़ लिए। पहले दोनों को बालिग आरोपी मान रही थी, लेकिन उनकी फैमिली सबूत लेकर आई कि दोनों आरोपी 18 साल के नहीं हुए, होने वाले हैं। इस बीच बीते साल 15 अप्रैल को मनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

थाना आदमपुर की पुलिस ने केस की जांच पूरी कर चालान कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट में दो आरोपियों के नाबालिग होने के सबूत पेश किए गए। यहां से दो आरोपियों के ट्रायल के लिए मामला जुवेनाइल कोर्ट में भेज दिया गया, जबकि मनी पर उक्त कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ। पुलिस ने इस केस को रेप की घटना मानते हुए केस में साजिश और जान से मारने की धारा जोड़ी थी, लेकिन कोर्ट ने 7 नवंबर, 2013 को मनी पर 376 डी, 120-बी और 506 चार्ज लगाया।

रेपिस्ट को शह देना गैंग रेप ही है: सरकारी