पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चमन दादा के नाम पहला क्रिकेट टूर्नामेंट 14 से

चमन दादा के नाम पहला क्रिकेट टूर्नामेंट 14 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चमनलाल दादा मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी की ओर से पहला स्वर्गीय चमन लाल दादा अंडर-16 क्रिकेट कप टूर्नामेंट 14 से 21 दिसंबर तक कराया जा रहा है। सभी मैच पटेल चौक के साईं दास स्कूल के प्यारे लाल स्टेडियम में होंगे। सोसायटी के प्रधान अश्वनी बाटा महासचिव अनिल पाठक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आमंत्रण कप टूर्नामेंट है। इसमें राज्य भर से अलग-अलग शहरों से 8 टीमों को बुलाया जा रहा है। इसमें पहली बार दिसंबर 1998 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को अपनी जन्म तारीख का प्रमाण पत्र अपने स्कूल की तरफ से सर्टिफाइड करवा कर साथ लाना होगा।

सोसायटी के कैशियर कुलभूषण सूरी का कहना है कि विजेता टीम को 21 हजार रुपए उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार ट्राफी दी जाएगी। सभी मैचों के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट में बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर और फील्डर को भी ट्राफी दी जाएंगी। मैन ऑफ दी टूर्नामेंट को खास सम्मान दिया जाएगा।