- Hindi News
- इंसाफ के लिए फेडरेशन ने निकाला कैंडल मार्च
इंसाफ के लिए फेडरेशन ने निकाला कैंडल मार्च
आलइंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानवीय अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन से शुरू होकर गुरुद्वारा माडल टाउन में समाप्त हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य 1984 के सिख दंगा पीड़ितों के लिए इंसाफ और इसके दोषियों को सज़ा देने का विरोध, देश में रह रहे अल्प संख्यक समुदायों के अधिकारों का किया जा रहा हनन रोकने के लिए, संविधान की धारा-25बी को समाप्त करवाना, भाई गुरबख्श सिंह की जेलों में अवैध तौर पर बंद किए गए सिखों को रिहा करवाने के लिए की गई भूख हड़ताल आदि था। प्रधान करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने बताया कि इन मांगों को लेकर विभिन्न सिख संगठनों, सिख तालमेल कमेटी, और सिख जत्थेबंदियों के सहयोग से किया गया। यह कैंडल मार्च सरकार की आंखें खोलने के लिए किया गया है।
कैंडल मार्च में जालंधर डायोसिस के बिशप फादर फ्रेंको मुलक्कल, फादर पीटर, यूनाइटेड क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान लाल चंद, सूरज मसीह, हनी जालंधरी, मुस्लिम भाईचारे से शाहिद प्रवेश के अलावा फेडरेशन के ज़िला प्रधान एडवोकेट परमिन्द्र सिंह ढींगरा, कारज सिंह धर्म सिंह वाला, गुरमुख सिंह संधू, एडवोकेट हरजोत सिंह भसीन, मोहन सिंह सहगल, सुरजीत सिंह, जोगेन्द्र सिंह जोगी, परमिन्द्रपाल सिंह खालसा, सुरेन्द्रपाल सिंह गोल्डी, तेजिन्दर सिंह परदेसी, कमलप्रीत सिंह, जोगा सिंह, गुरमीत सिंह वारिस, हरजोत सिंह लक्की, सतपाल सिंह सिद्दकी, कंवलजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, हरजिन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, बलजीत सिंह आहलूवालिया, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, परमिन्द्र सिंह, हरजोत सिंह लक्की, गुरजीत सतनामिया, प्रभजोत सिंह खालसा, हरचरन सिंह लूथरा, हरनेक सिंह, अमनदीप बग्गा, हरदीप सिंह, गुरनाम सिंह, जसविन्द्र सिंह जौली, त्रिलोचन सिंह भसीन, गुरविन्द्र सिंह जज, भाई राम सिंह वडाला, बलदीप कौर, गुरदीप कौर और हरशरनजीत कौर शामिल थे।
ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने गुरु नानक मिशन चौक से मॉडल टाउन तक कैंडल मार्च निकाला।