- Hindi News
- मंडी फैंटनगंज के दुकानदारों ने की बीएसएनएल खंभा हटाने की मांग
मंडी फैंटनगंज के दुकानदारों ने की बीएसएनएल खंभा हटाने की मांग
जालंधर| मंडीफैंटनगंज में बीएसएनएल का पोल इन दिनों झगड़े का कारण बना हुआ है। इसके कारण ट्रैफिक जाम भी हो रहा है। लोग इसके नीचे गंदगी फेंक रहे हैं। दुकानदार इस बात से परेशान हैं। उन्होंने इस पोल को हटाने की मांग की है। यह खंभा हटे तो वहां दुकानदारों को राहत मिलेगी। ट्रैफिक जाम नहीं होगा और पार्किंग को भी कुछ जगह मिल जाएगी। दुकानदारों ने 11 अप्रैल 2012 को बीएसएनएल के जीएम को पत्र लिखकर खंभा हटाने की मांग की थी। इसका वहां कोई उपयोग नहीं हो रहा है। दुकानदार रामजी दास मेला राम, नरेश कुमार जैन, राहुल अग्रवाल, अश्वनी कुमार, गंगा राम चरणजी लाल, सतपाल योगेश कुमार, सुदेश एंड कंपनी, अमित ट्रेर्ड्स, जगदीश मित्तल ने यह मांग रखी है।