थाने में ब्लड डोनेशन कैंप
जालंधर| पंजाबपुलिस के कम्युनिटी पुलिसिंग विंग के सेंट्रल सांझ केंद्र पुलिस डिविजन 4 ने बुधवार को ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। जिला कम्युनिटी पुलिस अफसर सुखदेव सिंह ने बताया कि इसका शुभ आरंभ पुलिस कमिश्नर युरिंदर सिंह हेयर ने किया। इसमें 62 लोगों ने ने खून दान किया। इसमें डीसीपी नवीन सिंगला, एडीसीपी-1 परमजीत सिंह, एसीपी सेंट्रल देव दत्त शर्मा, इंस्पेक्टर सुमित सूद, जसवंत कौर, सुभाष चंदर नॉर्थ , नरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, परमवीर सिंह, सरबजीत सिंह, सांझ कमेटी के सेक्रेटरी सुनील चौधरी, प्रवीन अबरोल, केके शर्मा, रवि दत्त, एडवोकेट अशोक शर्मा, राम कुमार मौजूद रहे।