- Hindi News
- खेल में सीखा अनुशासन जिंदगी में काम आता है : ब्रिगेडियर बाली
खेल में सीखा अनुशासन जिंदगी में काम आता है : ब्रिगेडियर बाली
दिल्ली पब्लिक स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे ‘प्राउड टू बी एन इंडियन’
स्टूडेंट्स ने रिले रेस, टग ऑफ वार, ताईक्वांडो और ड्रिल में लिया हिस्सा
भास्कर न्यूज | जालंधर
दिल्लीपब्लिकस्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे ‘प्राउड टू बी एन इंडियन’ थीम के साथ मनाया गया। आगाज लैवेंडर हाउस की वाइस हाउस कैप्टन गुरनीक भंडाल ने मशाल जला कर किया फिर ज्योतिरादित्य, अभय राज, हर्ष खन्ना, माहिर, आदीश्वर सूर्यांश ने मशाल संभाली और अंत में मशाल स्कूल के स्पोर्ट्स कैप्टन अजय कुमार को सौंपकर शांति और प्रेम का संदेश दिया। एनसीसी स्टूडेंट्स के साथ यलो, पिंक, पर्पल और ऑरेंज ग्रुप्स ने मार्च पास्ट किया।
स्टूडेंट्स ने बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे सीपी युरिंदर सिंह हेयर सीएओ कर्नल मैनी, चेयरमैन अरुण ठाकुर और प्रिंसिपल आशा कुमार को सलामी दी। जीवन में खेलों का स्तर ऊंचा उठाने के लिए स्पोर्ट्स कैप्टन अजय कुमार ने खिलाड़ियों से शपथ दिलवाई। रिले रेस और टग ऑफ वार में सीनियर और जूनियर कंपीटिशन हुए। बच्चों ने ताईक्वाडो और ड्रिल का प्रदर्शन भी किया।
बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर ब्रिगेडियर राजीव बाली ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्री नर्सरी बच्चों के लिए फन और फिटनेस ड्रिल, बनी रेस, सांता क्लॉज एंजल्स रेस, कमांडो रेस करवाई गईं। अंत में बच्चों ने राष्ट्र गीत वंदेमातरम की धुन पर केसरी सफेद हरे रंग की पोशाकें पहने हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। चीफ गेस्ट सीपी युरिंदर सिंह हेयर ने कहा, खेलें और अपने खेल से प्रेम करें। गेस्ट ऑफ ऑनर ब्रिगेडियर बाली ने कहा जीवन हो या खेल अनुशासन हर जगह जरूरी है। खेल में सीखा अनुशासन जीवन में भी काम आता है। स्टूडेंट्स ने अरेबियन डांस भी प्रस्तुत किया।
मार्शल आर्ट
खेल के दौरान एक बच्चा रोने लगा।
टीचर्स स्पॉउसिस | स्पोर्ट्स-डेमें टीचर्स अपने स्पॉउसिस के साथ शामिल हुए।
सांता-एंजल्स रेस
रिले रेस
स्पोर्ट्स कैप्टन अजय कुमार ने मशाल शांति और प्रेम का संदेश दिया।
स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्पोर्ट्स डे की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ की।
स्पोर्ट्स कैप्टन अजय कुमार ने सभी खिलाड़ियों को पूरी ईमानदारी और दृढ़ता के साथ सभी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में खेलने की शपथ दिलवाई।
खेलों की शुरुआत से पहले एनसीसी स्टूडेंट्स के साथ यलो, पिंक, पर्पल और ऑरेंज ग्रुप्स ने मार्च पास्ट किया और चीफ गेस्ट को स