पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलपीयू की संगीता ने चीन में किया स्पोर्ट्स डेलीगेशन का प्रतिनिधित्व

एलपीयू की संगीता ने चीन में किया स्पोर्ट्स डेलीगेशन का प्रतिनिधित्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के संदर्भ में हुआ दौरा

भास्कर न्यूज | जालंधर

भारतीययुवाओंमें अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समझ बढ़ाने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स ने चीन के लिए 10 दिवसीय इंडियन यूथ डेलीगेशन का आयोजन किया। पूरे देश से चुने गए 100 डेलीगेट्स में एलपीयू की बीटेक ईसीई की स्टूडेंट संगीता धाकड़ भी शामिल थी। दौरे का आयोजन भारत और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण आदान -प्रदान के लिए हुआ।

यह यूथ डेलीगेशन विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित भारतीय युवा स्टूडेंट्स, राजनीतिज्ञों, खिलाड़ियों और कलाकारों पर आधारित था। एनएसएस (नेशनल सर्विस स्कीम) संगठन द्वारा एलपीयू की छात्रा का इस डेलीगेशन के लिए चयन किया गया था। चीन में संगीता ने केवल चीन के युवा नेताओं से विचार विमर्श किया बल्कि ऐतिहासिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक महत्त्व वाले प्रमुख स्थानों का दौरा भी किया। एलपीयू की स्टूडेंट ने चीन की सरकार के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात करने का अवसर भी मिला। भारतीय युवा प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह दौरा ऑल चाइना यूथ फैडरेशन के निमंत्रण पर किया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने चीन के बीजिंग, क्यू यू, जिनान और शंघाई जैसे महत्त्वपूर्ण शहरों का दौरा भी किया। भारत और चीन के बीच में युवा प्रतिनिधिमंडलों के दौरों का आदान प्रदान साल 2007 से हो रहा है। चांसलर अशोक मित्तल ने कहा, मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि एलपीयू के एक स्टूडेंट ने इंटरनेशनल लेवल पर पार्टीसिपेट किया और अपनी पहचान बनाई।