रोडवेज कर्मियों को दिए हेल्थ टिप्स
जालंधर | पंजाबरोडवेज जालंधर के डिपू नंबर एक में रोडवेज कर्मचारियों को हैल्थ प्रति अवेयर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसमें डॉ. नवीन सभ्रवाल ने खान पान लाइफ स्टाइल से जुड़ी चीजें को बदल विभिन्न बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है के बारे में बताया। इस दौरान स्ट्रेस, ब्लड प्रेशर, शूगर की बीमारी से बचने के उपाय भी बताए गए। डॉ. गौरव अनेजा ने फिटनेस टिप्स भी दिए। यहां डिपू नंबर एक के जीएम परनीत सिंह मिन्हास, डिपू नंबर दो के जीएम हरपिंद्र सिंह मिन्हास, बीडी जिंदल, आत्मानंद भी थे।