पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकलव्य स्कूल में बच्चों को सेफ्टी वीक में बताए ट्रैफिक नियम

एकलव्य स्कूल में बच्चों को सेफ्टी वीक में बताए ट्रैफिक नियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | एकलव्यस्कूल में नर्सरी के बच्चों को सेफ्टी वीक में ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही यह भी बताया गया कि कैसे एमरजेंसी में फर्स्ट ऐड बॉक्स का इस्तेमाल करना है। बच्चों ने ट्रैफिक सिग्नल में रंग भी भरे। बच्चों को रेड सेफ्टी रूल्स के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही क्विज कंपीटिशन भी करवाया गया ताकि उन्हें याद रहे कि ट्रैफिक के नियम क्या हैं। प्री प्राइमरी के बच्चों ने ट्रैफिक नियमों पर कविताएं भी सुनाईं। दसवीं के स्टूडेंट्स को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए रोड पर भी ले जाया गया। सीनियर क्लासेज के स्टूडेंट्स ने छोटे स्टूडेंट्स को सेफ्टी से बस में चढ़ना और बैठना सिखाया। प्रिंसिपल डिंपल शर्मा ने बच्चों के सेफ रहने और नियमोंं को ध्यान में रखने के लिए कहा। स्कूल मैनेजर सपना बख्शी ने कहा कि बच्चों को सेफ्टी वीक में इन्वॉल्व करने का मकसद उन्हें मेंटली सुरक्षा नियमो के लिए तैयार करना है।