- Hindi News
- रेसलिंग में मेडल विनर स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स के स्टूडेंट सम्मानित
रेसलिंग में मेडल विनर स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स के स्टूडेंट सम्मानित
जालंधर | 60वींइंटर डिस्ट्रिक स्कूल खेल रेसलिंग पटियाला में स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स स्कूल विंग के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। मुकाबलों में मेडल जीत कर लौटे विद्यार्थियों का स्कूल पहुंचने पर सम्मान किया गया। सुबह की प्रार्थना में सभी विद्यार्थियों के सामने उनकी उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाल सभी को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुकाबलों में अंडर-19 60 किलो वर्ग में शुभम ने गोल्ड, सतनाम सिंह ने 50 किलो वर्ग में कांस्य, अंडर-17 42 किलो वर्ग में जस्सी ने गोल्ड, गिदड़बाहा के अंडर-19 60 किलो वर्ग में कर्म सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रिंसिपल गुरदीप सिंह तखड़, कोच देव आनंद, मनजीत सिंह और गौरव आहूजा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।