कांग्रेसी नेता सुभाष सेखड़ी नहीं रहे
बटाला. बटालाकीराजनीति में बेधड़क और हर सवाल का जवाब हंसी मजाक जुमले कस कर देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सेखड़ी का शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे निधन हो गया। रविवार को 1 बजे जालंधर रोड पर पुरियां श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। 71 वर्षीय सुभाष सेखड़ी दो बार नगर परिषद के प्रधान रहे है। वह 37 साल तक लगातार पार्षद बनते रहे।