- Hindi News
- खालसा वारियर्स ने यो यो टाइगर्स को 15 अंक से हराया
खालसा वारियर्स ने यो-यो टाइगर्स को 15 अंक से हराया
ओलंपियनसुरजीत हॉकी स्टेडियम में रविवार को वेव कबड्डी लीग के पहले मैच में खालसा वारियर्स ने यो यो टाइगर्स को 62-47 से पराजित कर जीत के सिलसिले को जारी रखा।
टीम के संदीप कुमार को 14 रेड के लिए मैन ऑफ मैच, संदीप सिंह को बेस्ट रेडर और गुरप्रीत सिंह को बेस्ट स्टॉपर चुना गया। मैच के पहले क्वार्टर में खालसा वारियर्स की टीम ने चार प्वाइंट की बढ़त लेते हुए 16-12 से जीत हासिल कर शानदार शुरूआत की। दूसरे क्वार्टर में भी यह बढ़त कायम रही और खालसा ने 29-25 से जीत दर्ज कर ली। तीसरे क्वार्टर में खालसा वारियर्स ने अपनी बढ़त को बनाए रखा। इसमें रेडर गगनजोत सिंह, गुरजोत और राजू ने बेहतरीन खेल दिखते हुए लगातार अंक जुटा कर विरोधी टीम को हिला कर रख दिया। इस राउंड में खालसा वारियर्स का स्कोर 43 और यो यो टाइगर्स का स्कोर 38 रहा। चौथे और अंतिम क्वार्टर खालसा वारियर्स ने जीत की औपचारिकता पूरे करते हुए 62-47 से मैच अपने नाम कर लिया।