पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की हरनीत 6वीं बार विवि टॉपर

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की हरनीत 6वीं बार विवि टॉपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एलएलबी(थ्रीईयर) कोर्स और फाइव ईयर कोर्स के अलग-अलग सेमेस्टर में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स का रिजल्ट अच्छा रहा। थ्री ईयर एलएलबी फाइनल ईयर की स्टूडेंट हरनीत कौर ने 1000 में 765 अंक लेकर लगातार छठी बार यूनिवर्सिटी में फर्स्ट पोजीशन हासिल की।

इसी कोर्स के छठे सेमेस्टर की हरमनजीत ने 734 अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान, चौथे सेमेस्टर की अंजली चौहान ने 410 अंक लेकर लगातार चौथी बार यूनिवर्सिटी में पहला स्थान, दूसरे सेमेस्टर के सुखप्रीत सिंह ने 373 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। पांच ईयर एलएलबी के 8वें सेमेस्टर की हरमीत कौर ने 382 अंकों के साथ पहला स्थान, चौथे सेमेस्टर की स्वीटी माही ने 415 अंकों के साथ लगातार चौथी बार पहला स्थान, मनजोत कौर ने 369 अंकों के साथ लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया। सेंट सोल्जर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल डा. सुभाष शर्मा, एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा ने यूनिवर्सिटी होल्डर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की एलएलबी परीक्षाओं में मेरिट में पोजीशन हािसल करने वाले स्टूडेंट्स के साथ सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा।