- Hindi News
- इनोसेंट हार्ट्स में क्ले मॉडलिंग कंपीटिशन
इनोसेंट हार्ट्स में क्ले मॉडलिंग कंपीटिशन
जालंधर | इनोसेंटहार्ट्स ग्रीन माडल टाउन और इनोकिड्स लोहारा ब्रांच के प्री-प्राइमरी विंग में केजी- 1 और केजी- 2 क्लासों में क्ले मॉडलिंग कंपीटिशन करवाया गया। बच्चों ने प्राकृतिक दृश्य, समुद्र का दृश्य, चिड़ियाघर का दृश्य, जानवरों, पक्षियों, फूलों के आकार, घड़ी, गणेश जी की प्रतिमा, पंजाबी विरसा और कहानियों को पेश किया। प्रिंसिपल धीरज बनाती ने विजेता स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि यह एक्टीविटीज बच्चों में कल्पनाशीलता को बढ़ावा देती हैं।