- Hindi News
- जालंधर | नगरनिगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को लाजपत
जालंधर | नगरनिगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को लाजपत
जालंधर | नगरनिगम की तहबाजारी टीम ने बुधवार को लाजपत नगर और गोपाल नगर में फूलों की मार्केट पर कार्रवाई की। टीम ने गोपाल नगर में फूलों की सड़क पर लगी मार्केट में से कुछ दुकानों को जबरन हटवा दिया। जिसके बाद भाजपा नेता मनोज नन्हा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तहबाजारी टीम की कार्रवाई को रुकवाया। कहा कि इन दुकानों को दुकानदार खुद हटा लेंगे, उनको दो दिन का समय दिया जाए। उनके खुद हटाने के आश्वासन के बाद टीम ने अगली कार्रवाई नहीं की और उनको दो दिन का समय दे दिया। इससे पहले टीम ने लाजपत नगर में लगने वाली 7 रेहड़ियो को हटाया। उनको जब्त कर लिया।