- Hindi News
- बूटा पिंड में घर में घुस नकाबपोश ने किया महिला पर चाकू से हमला
बूटा पिंड में घर में घुस नकाबपोश ने किया महिला पर चाकू से हमला
जालंधर| पूर्वपार्षद मंजीत सिंह टीटू की गत्ते की फैक्ट्री में काम करने वाली 25 साल की युवती का घर में घुस नकाबपोश ने चाकू से महिला के गले पर वार कर दिया। सिविल अस्पताल में भर्ती बूटा पिंड की प्रवीण ने बताया कि उसके पिता अमरनाथ की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी मां प्रकाश कौर के साथ अकेले रहती है। फैक्ट्री में काम खत्म करने के बाद वह पांच बजे घर गई। मां प्रकाश कौर रात सात बजे घर आती है। घर आने के बाद कपड़े धोकर जब वह कमरे में आई, तभी एक नकाबपोश घर में गया और उसका गला दबा दिया। विरोध करने पर नकाबपोश ने उसे बैड पर फैंक उसका मुंह तकिए से ढक दिया और से उसके गले पर वार कर फरार हो गया। मां घर आई, तो बेटी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी। उसको तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।